लोहरदगा: JSSC परीक्षा की तैयारी पूरी, 18 केंद्रों पर 5544 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Lohardaha: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी...

लोहरदगा
JSSC परीक्षा की तैयारी पूरी

Lohardaha: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. DC संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए.

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

DC ने सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया. परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है.

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध

परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी. अधिकारियों को नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है.

तीन पालियों में होगी परीक्षा

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई को तीन पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी पाली 11:30 से दोपहर 1:30 बजे और तीसरी पाली दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे तक होगी.

ALSO READ: जमशेदपुर: जन समस्याओं को लेकर विधायक ने DC से की मुलाकात, जलजमाव, डस्टबिन वितरण और नए आधार केंद्र पर हुई चर्चा  

18 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

लोहरदगा जिले में परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 5544 परीक्षार्थी शामिल होंगे. प्रशासन ने सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली, रोशनी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. बैठक में SP सादिक अनवर रिजवी, DDC राज महेश्वरम समेत कई अधिकारी और परीक्षा संचालन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *