जमशेदपुर: गांव में DLSA की पहल, बच्चों को किया जागरूक

Jamshedpur: NLSA और JLSA के निर्देश पर जिले में चल रहे 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार...

जमशेदपुर
बच्चों को किया जागरूक

Jamshedpur: NLSA और JLSA के निर्देश पर जिले में चल रहे 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), जमशेदपुर की जागरूकता मोबाइल वैन शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम प्रखंड स्थित सुदूर गांव रसिकनगर पहुंची.

स्कूली बच्चों को मिले कानूनी अधिकारों की जानकारी

शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सदस्य योगिता कुमारी और PLV नागेंद्र कुमार, दिलीप जायसवाल, प्रकाश मिश्रा, निताई चंद्र गोराई एवं सुशेन चंद्र महतो ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कानूनों और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान बच्चों को नागरिकों के मौलिक अधिकार और कर्तव्यों, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, बालश्रम, पोक्सो एक्ट, मानव तस्करी और नशा उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया.

शोषण की स्थिति में तुरंत मदद लेने की अपील

PLV ने बच्चों को बताया कि किसी भी तरह की समस्या, शोषण या अपराध की स्थिति में वे चुप न रहें और तुरंत सहायता लें. उन्होंने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और कानून की मदद लेने के लिए प्रेरित किया.

निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए बताया संपर्क केंद्र

जागरूकता टीम ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी कानूनी समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लीगल एड क्लीनिक या सिविल कोर्ट स्थित न्याय सदन में डालसा कार्यालय से निःशुल्क सहायता प्राप्त की जा सकती है.

ALSO READ: कोडरमा: 14वें वित्त की राशि से खरीदे गए पानी टैंकर बने शोपीस, पेयजल को तरस रहे ग्रामीण

दूरदराज इलाकों तक पहुंच रही कानूनी जागरूकता

मोबाइल वैन के माध्यम से चलाया जा रहा यह अभियान दूर-दराज के गांवों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है.कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *