Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को सुरक्षा के मद्देनजर चाइल्ड वेलफेयर कमिटी को सुपुर्द कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने 15 जुलाई को जयनगर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी. मां का आरोप था कि महबूब अंसारी का पुत्र आफताब अंसारी उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है.
पुलिस की ने त्वरित कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए जयनगर पुलिस ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू कर दी. तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए नावाडीह तेतरौन से आरोपी युवक आफताब अंसारी और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर हिरासत में ले लिया. थाने लाने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी युवक आफताब अंसारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं, बरामद नाबालिग को आगे की प्रक्रिया और सुरक्षा के लिए सीडब्लूसी के पास भेजा गया है.
ALSO READ : हजारीबाग: श्रावणी मेला के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, रांची-भागलपुर के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
