गिरिडीह में जनता दरबार, DC ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Giridih: समाहरणालय में शुक्रवार को DC रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से...

गिरिडीह
DC ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Giridih: समाहरणालय में शुक्रवार को DC रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने बिजली बिल, भूमि विवाद, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतें रखीं.

मौके पर दिए समाधान के निर्देश

DC ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया.

ALSO READ: हजारीबाग: श्रावणी मेला के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, रांची-भागलपुर के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

जनता दरबार पर DC का जोर

DC रामनिवास यादव ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आम लोगों के बीच सीधा संवाद का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ शीघ्र समाधान करें और लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *