Hazaribagh: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और भागलपुर के बीच दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें कोडरमा, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, जमालपुर और सुलतानगंज होते हुए संचालित होंगी, जिससे झारखंड और बिहार के हजारों श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा.
पहली स्पेशल ट्रेन 26 जुलाई से चलेगी
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08690/08689 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल का संचालन 26 जुलाई 2026 से 10 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. 08690 रांची-भागलपुर स्पेशल. प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से शाम 5:40 बजे रवाना होगी.08689 भागलपुर-रांची स्पेशल. प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को भागलपुर से सुबह 9:10 बजे चलेगी. यह ट्रेन मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर और सुलतानगंज स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 1 थर्ड एसी, 7 स्लीपर और 6 जनरल कोच लगाए जाएंगे.
दूसरी स्पेशल ट्रेन 27 जुलाई से शुरू होगी
गाड़ी संख्या 08646/08645 रांची-भागलपुर-रांची श्रावणी मेला स्पेशल का संचालन 27 जुलाई 2026 से 12 सितंबर 2026 तक किया जाएगा. 08646 रांची-भागलपुर स्पेशल. प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को रांची से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी. 08645 भागलपुर-रांची स्पेशल. प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भागलपुर से सुबह 9:10 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, लखीसराय, किउल, अभयपुर, जमालपुर और सुलतानगंज होते हुए चलेगी. इस ट्रेन में 1 थर्ड एसी, 13 स्लीपर और 4 जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे.
श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे का मानना है कि श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और सुलतानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा. यात्रियों से यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी लेकर यात्रा करने की अपील की गई है.
ALSO READ:कोडरमा: सड़क हादसे में घायल पुलिस जवान की मौत, गांव में पसरा मातम
