कोडरमा: राशन व्यवस्था पर बड़ा एक्शन, DSO ने PDS दुकानों और गोदाम का किया औचक निरीक्षण

Koderma: जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने शुक्रवार को जयनगर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जन वितरण प्रणाली (PDS) राशन दुकानों...

Koderma
DSO ने PDS दुकानों और JSFCI गोदाम का किया निरीक्षण

Koderma: जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने शुक्रवार को जयनगर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जन वितरण प्रणाली (PDS) राशन दुकानों और JSFCI गोदाम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था, खाद्यान्न के भंडारण, स्टॉक रजिस्टर, वितरण पंजी समेत अन्य जरूरी अभिलेखों की जांच की.

राशन वितरण में पारदर्शिता का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन दुकानदारों को निर्देश दिया कि सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि राशन वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

JSFCI गोदाम में खाद्यान्न की जांच

इसके बाद डीएसओ ने जयनगर प्रखंड परिसर स्थित JSFCI गोदाम का निरीक्षण किया. उन्होंने गोदाम में रखे खाद्यान्न की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया. साथ ही अधिकारियों को खाद्यान्न के सुरक्षित रखरखाव और समय पर उठाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

नियमित जारी रहेगा निरीक्षण अभियान

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे. उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

READ ALSO: पलामू: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडीला के शिक्षक को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर कर किया प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *