Giridih: जमुआ प्रखंड के नवडीहा में जंगली मशरूम (खुखड़ी) खाने से फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए एक ही परिवार के आठों सदस्य अब पूरी तरह स्वस्थ हैं. इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
स्वास्थ्य विभाग ने की निगरानी
15 जुलाई को परिवार के आठ लोगों ने जंगली मशरूम का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. सभी को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया.
RRT टीम ने किया स्वास्थ्य सर्वे
DC रामनिवास यादव के निर्देश पर जिला रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) और जमुआ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित परिवार की जांच की. टीम ने सभी सदस्यों को स्वस्थ पाया और भोजन सुरक्षा को लेकर जरूरी सलाह दी.
ALSO READ: चाईबासा पुलिस की बड़ी सफलता, कुशनपुर हत्याकांड सुलझा; दो आरोपी गिरफ्तार
प्रशासन की अपील
DC ने लोगों से बरसात के मौसम में जंगली या अपरिचित मशरूम का सेवन नहीं करने की अपील की है. फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी गई है.
