जामताड़ा: विश्व आदिवासी दिवस पर वितरित होंगे वनाधिकार पट्टे, DC ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

Jamtara: उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक हुई. बैठक में वनाधिकार...

Jamtara: Forest rights leases will be distributed on World Tribal Day, DC directed for speedy execution of pending cases

Jamtara: उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक हुई. बैठक में वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत स्वीकृत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पट्टों की वर्तमान स्थिति, विभिन्न स्तरों पर लंबित आवेदनों तथा आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर वनाधिकार पट्टों के वितरण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अंचलवार लंबित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पट्टा आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय पर वनाधिकार पट्टा उपलब्ध कराया जाए. परियोजना निदेशक, आईटीडीए जुगनू मिंज ने बताया कि जिले में अब तक व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा के 1,223 तथा सामुदायिक वनाधिकार पट्टा के 28, कुल 1,251 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 1,134 व्यक्तिगत और 25 सामुदायिक वनाधिकार पट्टों को स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. वर्तमान में कुंडहित, नाला एवं फतेहपुर अंचल के कुल 45 व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा आवेदन लंबित हैं, जिनका शीघ्र निष्पादन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ED में बड़े पैमाने पर तबादले, रांची जोनल ऑफिस में भी नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट, कौन कहां गए

9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस, तैयारियों पर चर्चा

बैठक में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्वीकृत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पट्टों के वितरण की कार्ययोजना एवं आवश्यक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी राहुल कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के सदस्य उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *