ED में बड़े पैमाने पर तबादले, रांची जोनल ऑफिस में भी नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट, कौन कहां गए

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. केंद्र सरकार...

ED Office
ED Office

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ED) में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार विभिन्न ग्रेड के अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और पदस्थापन किया गया है. इस आदेश में डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, एन्फोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट स्तर के 50 से अधिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं.

रांची जोनल ऑफिस को लेकर बड़ी खबर

इस पूरे फेरबदल में ED के रांची जोनल ऑफिस के प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव देखा गया है. आदेश के मुताबिक, तुषार मलिक जो मुख्यालय के ‘एडमिनिस्ट्रेशन एंड अकाउंट्स’ विभाग में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे, उनका तबादला अब रांची जोनल ऑफिस में कर दिया गया है. वे जल्द ही रांची में अपना नया कार्यभार संभालेंगे.

प्रमुख अधिकारियों के तबादलों की सूची

आदेश के अनुसार देश के विभिन्न जोनल और सब-जोनल कार्यालयों (जैसे हैदराबाद, शिमला, भोपाल, कोलकाता, मुंबई, गुवाहाटी और लखनऊ) में व्यापक फेरबदल हुआ है.

डिप्टी डायरेक्टर स्तर पर तबादले

  • सुमित शर्मा हैदराबाद जोनल ऑफिस से शिमला सब-जोनल ऑफिस भेजे गए.
  • स्वाति नोखवाल भोपाल जोनल ऑफिस से हैदराबाद जोनल ऑफिस ट्रांसफर की गईं.
  • प्रणव दुबे हेडक्वार्टर ऑफिस से भोपाल जोनल ऑफिस भेजे गए.
  • दानिश अगस्तम दीमापुर सब-जोनल ऑफिस से हेडक्वार्टर ऑफिस ट्रांसफर किए गए.
  • दिपेश मंडल गुवाहाटी जोनल ऑफिस से जयपुर जोनल ऑफिस भेजे गए.

असिस्टेंट डायरेक्टर स्तर पर तबादले

  • नीरज तायल भुवनेश्वर जोनल ऑफिस से देहरादून सब-जोनल ऑफिस भेजे गए.
  • देबदत्त सारंगी रायपुर जोनल ऑफिस से भुवनेश्वर जोनल ऑफिस ट्रांसफर किए गए.
  • प्रताप सिंह लखनऊ जोनल ऑफिस से हेडक्वार्टर ऑफिस भेजे गए.
  • दुर्गेश सिंह बेंगलुरु जोनल ऑफिस से लखनऊ जोनल ऑफिस ट्रांसफर किए गए.

एन्फोर्समेंट ऑफिसर व अन्य पदों पर फेरबदल

  • तुषार विपुल इलाहाबाद सब-जोनल ऑफिस से दिल्ली जोनल ऑफिस-II भेजे गए.
  • अमित कुमार भोपाल जोनल ऑफिस से रायपुर जोनल ऑफिस ट्रांसफर किए गए.
  • आशुतोष वर्मा इंदौर सब-जोनल ऑफिस से रायपुर जोनल ऑफिस भेजे गए.
  • मनिराम तिवारी दिल्ली जोनल ऑफिस-II से श्रीनगर जोनल ऑफिस ट्रांसफर किए गए.

यह भी पढ़ें: बोकारो: हाइवा से होटल क्षतिग्रस्त करने का आरोप, कसमार में संचालक ने दी सड़क जाम की चेतावनी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *