सरायकेला: आमड़ा गांव में JLKM नेता तरुण महतो का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने पानी, सड़क और रोजगार का मुद्दा उठाया

Saraikela: ईचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी पंचायत अंतर्गत आमड़ा गांव में शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़...

Saraikela: JLKM leader Tarun Mahato received a grand welcome in Amda village, villagers raised the issue of water, road and employment

Saraikela: ईचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी पंचायत अंतर्गत आमड़ा गांव में शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. अल्पसंख्यक समुदाय के ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था.

बाइक रैली निकाली, अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

तरुण महतो के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने NH-33 से बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया. गांव में पहुंचने पर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पलामू: NEET UG-2026 में सरकारी स्कूल का कमाल, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के 3 छात्रों ने हासिल की सफलता

ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं

ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट मांगने आते हैं, लेकिन चुनाव के बाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देता. उन्होंने पेयजल, सड़क, शिक्षा, रोजगार और अन्य मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी पर नाराजगी जताई. ग्रामीणों ने कहा कि वे अब झारखंड में बदलाव की राजनीति चाहते हैं और JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व पर विश्वास है. उन्होंने कहा कि आम जनता और अल्पसंख्यक समाज की आवाज मजबूती से उठाने का काम JLKM कर रही है.

JLKM नेताओं ने दिया भरोसा

जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने कहा कि वर्षों से राजनीतिक दल चुनाव के समय बड़े वादे करते हैं, लेकिन बाद में जनता की समस्याएं भुला दी जाती हैं. अब समय है कि जनता अपने अधिकारों के लिए सही नेतृत्व का चयन करे. जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष साबिर अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज अब केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहेगा. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर राजनीतिक बदलाव लाने और आगामी विधानसभा चुनाव में JLKM प्रत्याशी तरुण महतो का समर्थन करने की अपील की.

Saraikela: JLKM leader Tarun Mahato received a grand welcome in Amda village, villagers raised the issue of water, road and employment

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: साकची बाजार में फल व्यापारी के कर्मचारी से मारपीट, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

तरुण महतो बोले- समस्याओं का समाधान जरूरी

तरुण महतो ने कहा कि क्षेत्र की समस्याएं केवल चुनावी भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, उनका समाधान भी होना चाहिए. आज भी आमड़ा सहित आसपास के गांवों में पेयजल, सड़क, शिक्षा, रोजगार और विस्थापन जैसी समस्याएं गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि वर्षों तक मंत्री रहे लोगों ने भी क्षेत्र के विकास के लिए अपेक्षित काम नहीं किया. JLKM गरीब, मजदूर, किसान और अल्पसंख्यक हर वर्ग की आवाज उठा रही है. आमड़ा के लोगों का समर्थन इस बात का संकेत है कि ईचागढ़ की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है. कार्यक्रम में शफीक अंसारी, मंसूर अंसारी, नौशाद अंसारी, वार्ड सदस्य रईफ अंसारी, दीपक मिश्रा, रमेश गोराई, सेफ जुनेद, अनंत गोप, संजय मंडल, मोहम्मद कासेफ, शेख गुलाब सहित JLKM जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *