New Delhi: नई दिल्ली में आज भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच देश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, सेना की ऑपरेशनल तैयारियों और रक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाने से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था, बदलती चुनौतियों के बीच भारतीय सेना की तैयारियों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही सेना के आधुनिकीकरण, अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग, रक्षा उपकरणों के उन्नयन और सैनिकों की क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा की गई.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: चालकुशा थाना के दूसरे सिपाही नरेश यादव की भी हुई मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और सेना प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए भारतीय सेना को आधुनिक संसाधनों से लैस करने, परिचालन क्षमता बढ़ाने और हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. बैठक के दौरान देश की रक्षा तैयारियों को और मजबूत करने, सैन्य क्षमताओं में निरंतर सुधार तथा सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति बनी.
यह भी पढ़ें: पलामू: NEET UG-2026 में सरकारी स्कूल का कमाल, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के 3 छात्रों ने हासिल की सफलता
