जामताड़ा में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से वृद्ध की गई जान

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र की पबिया पंचायत अंतर्गत सिकदारडीह गांव में तालाब में डूबने से एक 62 वर्षीय व्यक्ति की...

जामताड़ा
तालाब में डूबने से वृद्ध की गई जान

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र की पबिया पंचायत अंतर्गत सिकदारडीह गांव में तालाब में डूबने से एक 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान गांव निवासी बासुदेव महतो के रूप में हुई है.

नहाने के लिए गए थे तालाब, काफी देर तक नहीं लौटे घर

परिजनों के अनुसार, बासुदेव महतो रोज की तरह नहाने के लिए गांव के तालाब गए थे. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

तलाशी के दौरान परिजनों ने बासुदेव महतो को तालाब के पानी में तैरता हुआ देखा. आनन-फानन में उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए जामताड़ा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ALSO READ: चक्रधरपुर: केरा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र

घटना के बाद परिवार में मातम

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से वे सदमे में हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *