चाईबासा पुलिस की बड़ी सफलता, कुशनपुर हत्याकांड सुलझा; दो आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने मझगांव थाना क्षेत्र के कुशनपुर गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो...

Chaibasa
कुशनपुर हत्याकांड सुलझा; दो आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने मझगांव थाना क्षेत्र के कुशनपुर गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल करीब तीन फीट लंबे डंडे को भी बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को मझगांव थाना क्षेत्र के कुशनपुर गांव के टोला मुंडासाई निवासी एयर मार्सल पिंगुवा (लगभग 50 वर्ष) का शव उनके पुराने घर में मिला था. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे.घटना को लेकर मृतक के परिजनों के आवेदन पर मझगांव थाना कांड संख्या 16/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 16 जुलाई 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है.

दोनों आरोपी कुशनपुर गांव के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युद्ध पुरती (29 वर्ष), निवासी कुशनपुर थाना मझगांव और जवाहर लाल चातार उर्फ रंजीत उर्फ जाला (21 वर्ष), निवासी कुशनपुर थाना मझगांव के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई को हत्याकांड के उद्भेदन में बड़ी सफलता माना जा रहा है.

ALSO READ: पश्चिम सिंहभूम: कराईकेला में निकली भव्य रथ यात्रा, बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र संग प्रभु जगन्नाथ पहुंचे मौसीबाड़ी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *