Bokaro: कसमार तिनकोनिया चौक स्थित सड़क किनारे गुरुवार देर रात अज्ञात हाइवा द्वारा गोपी होटल के बाहरी हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. होटल संचालक गोपी जायसवाल ने बताया कि देर रात किसी अज्ञात हाइवा ने उनके गोपी होटल के बाहरी हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद होटल संचालक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी.
सड़क निर्माण में लगे हाइवा पर लगाया आरोप
गोपी जायसवाल का आरोप है कि एचजी इंफ्रा कंपनी द्वारा एक्सप्रेस वे सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें रातभर हाइवा वाहनों का संचालन होता है. उन्होंने आशंका जताई कि इन्हीं वाहनों में से किसी हाइवा से होटल को नुकसान पहुंचा है. होटल संचालक ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यदि कंपनी की ओर से मुआवजा नहीं दिया गया तो वे सड़क जाम करने को मजबूर होंगे.
प्रशासन से कार्रवाई की उम्मीद
मामले को लेकर होटल संचालक ने पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि होटल को नुकसान पहुंचाने वाला वाहन कौन था.
ALSO READ: गिरिडीहः फूड प्वाइजनिंग मामला, मशरूम खाने से बीमार सभी सदस्य स्वस्थ
