Chaibasa: पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के गुमुरिया पंचायत के मसाबिला, करंजिया, लखीपाई और गुमुरिया गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और SIR अभियान को लेकर चर्चा की.
ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गीता कोड़ा
ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से पूर्व सांसद को अवगत कराया. गीता कोड़ा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान BJP की प्राथमिकता है और इन मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा.
संगठन मजबूती का दिया संदेश
उन्होंने अधिकारियों से मिलकर ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की, साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. ग्रामीणों ने समस्याएं सुनने के लिए उनका आभार जताया.
