Seraikela: किसानों एवं पशुपालकों की आय में वृद्धि तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना (MPVY) के तहत नीमडीह प्रखंड में लाभुकों के बीच पशुधन इकाइयों का वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत 11 लाभुकों के बीच बकरी पालन (Goatery) इकाई तथा 5 लाभुकों के बीच सूकर पालन (Piggery) इकाई का वितरण किया गया. इस अवसर पर लाभुकों को बताया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों और पशुपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण तथा आजीविका के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना भी इन्हीं प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने का लक्ष्य है.
वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील
लाभुकों से वितरित पशुधन की समुचित देखभाल एवं वैज्ञानिक पद्धति से पालन करने की अपील की गई, ताकि योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर आजीविका विकसित की जा सके. साथ ही पशुपालन विभाग के पदाधिकारियों को लाभुकों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.
ALSO READ: बोकारो: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कार्मेल स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण
