बोकारो: वेतन भुगतान की मांग पर DVC सब स्टेशन के मजदूरों का कार्य बहिष्कार, 8 घंटे बिजली गुल रहने से कॉलोनी में मची त्राहि-त्राहि

Bermo: बेरमो के बोकारो थर्मल स्थित DVC कॉलोनी सबस्टेशन के 19 एएमसी-एआरसी (AMC-ARC) मजदूरों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार...

DVC substation workers
हड़ताल पर मजदूर

Bermo: बेरमो के बोकारो थर्मल स्थित DVC कॉलोनी सबस्टेशन के 19 एएमसी-एआरसी (AMC-ARC) मजदूरों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को आठ घंटे तक काम ठप रखा. मजदूरों के इस कड़े रुख के कारण उमस भरी गर्मी में DVC आवासीय कॉलोनी के एक बड़े हिस्से की बिजली गुल रही, जिससे स्थानीय निवासियों में हाहाकार की स्थिति बन गई. बाद में DGM (विद्युत) सुरजीत सिंह के हस्तक्षेप और एक दिन के भीतर वेतन भुगतान कराने के आश्वासन के बाद अपराह्न 4:30 बजे मजदूर काम पर लौटे.

अब तक नहीं किया गया वेतन का भुगतान 

बता दें, कि सब स्टेशन के मजदूरों का आरोप है कि नियमानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख तक संवेदक द्वारा वेतन का भुगतान कर दिया जाना चाहिए. लेकिन 17 जुलाई बीत जाने के बाद भी उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया. संवेदक द्वारा लगातार टालमटोल किए जाने से आक्रोशित होकर मजदूरों ने शुक्रवार सुबह आठ बजे से मेंटेनेंस का कार्य पूरी तरह ठप कर दिया. मजदूरों के हड़ताल पर जाते ही पावर प्लांट से जुड़े ए-टू फीडर लाइन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद हो गई.

मजदूरों की अनुपस्थिति के कारण तकनीकी खराबियों को समय पर नहीं किया जा सका दुरुस्त

वहीं, विभागीय इंजीनियरों ने प्लांट के ब्रेकर की खराबी को दूर कर बिजली बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन आपूर्ति चालू नहीं हो सकी. बाद में जांच के दौरान पता चला कि सिक्स यूनिट स्थित CISF कैंप के समीप तार टूटकर गिर गया था और हॉस्पिटल मोड़ के पास भी तकनीकी खराबी आई थी. मेंटेनेंस मजदूरों की अनुपस्थिति के कारण इन खराबियों को समय पर दुरुस्त नहीं किया जा सका, जिससे भीषण गर्मी और उमस में लोग पानी व बिजली के लिए बेहाल रहे. इसके बाद मामला बढ़ता देख विभागीय DGM सुरजीत सिंह ने मजदूरों से वार्ता की और एक दिन की मोहलत मांगते हुए भुगतान कराने का भरोसा दिया, जिसके बाद ही गतिरोध समाप्त हो सका. गौरतलब है कि बकाया भुगतान की मांग को लेकर इन मजदूरों ने इससे पूर्व बीते 11 जून को भी चार घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया था.

यह भी पढ़ें: बोकारो: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कार्मेल स्कूल में विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *