Ranchi: झारखंड सरकार ने ग्रामीण सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. विभाग ने 19 कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया है. स्थानांतरण से संबंधित अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई, जिसके अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
कई अभियंताओं को जिला कार्य प्रमंडलों से भेजा गया मुख्यालय
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई अभियंताओं को जिला कार्य प्रमंडलों से मुख्यालय भेजा गया है, जबकि मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, परियोजनाओं की प्रभावी निगरानी और विकास योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना बताया जा रहा है.
इन अभियंताओं का हुआ तबादला
- कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार सिन्हा का स्थानांतरण दुमका से गिरिडीह कार्य प्रमंडल किया गया है. उन्हें अपने नियमित कार्यों के साथ अधीक्षण अभियंता, गिरिडीह कार्य अंचल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
- अजय कुमार अनुज को देवघर से दुमका कार्य प्रमंडल भेजा गया है.
- दुखा मंडल का तबादला जामताड़ा से देवघर किया गया है.
- अभियंता प्रमुख कार्यालय, रांची में पदस्थ प्रमोद कुमार को जेएसआरआरडीए (JSRRDA), रांची में कार्यपालक अभियंता बनाया गया है.
- मुख्य अभियंता कार्यालय में कार्यरत प्रदीप उरांव को भी जेएसआरआरडीए (JSRRDA), रांची में पदस्थापित किया गया है.
- जेएसआरआरडीए (JSRRDA), रांची में कार्यरत अजय कुमार को लातेहार कार्य प्रमंडल भेजा गया है.
- संगीता सिन्हा को जेएसआरआरडीए (JSRRDA) से अभियंता प्रमुख कार्यालय (अनुसंधान), रांची में स्थानांतरित किया गया है.
- मो. जमीर अंसारी को भी जेएसआरआरडीए (JSRRDA) से अभियंता प्रमुख कार्यालय (अनुसंधान), रांची भेजा गया है.
- सनाथ सोरेन का स्थानांतरण अभियंता प्रमुख कार्यालय (अनुसंधान), रांची से सिमडेगा कार्य प्रमंडल किया गया है.
इसके अलावा अधिसूचना में कुल 19 कार्यपालक अभियंताओं की नई पदस्थापना का विवरण जारी किया गया है. विभाग ने सभी अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत नीमडीह में 11 लाभुकों को बकरी और 5 को सूकर पालन इकाई का वितरण
