रात की बची रोटियों को न समझें बेकार, इस आसान तरीके से बनाएं स्वादिष्ट और खास नाश्ता

News Wave Desk : अक्सर रात के खाने के बाद घर में कुछ रोटियां बच जाती हैं. कई बार लोग इन रोटियों...

मसाला रोटी

News Wave Desk : अक्सर रात के खाने के बाद घर में कुछ रोटियां बच जाती हैं. कई बार लोग इन रोटियों को सुबह दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, तो कुछ लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं. अब आप रात की बची हुई रोटियों से आप घर पर ही एक बेहद स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाली मसाला रोटी डिश बना सकते हैं, जिसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.

मसाला रोटी बनाने की तरीका

इस खास डिश को बनाने के लिए सबसे पहले रात की बची रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें. इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालकर अच्छी तरह भूनें. जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए और टमाटर नरम पड़ जाए, तो इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं. अब तैयार मसाले में रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं. रोटी को मसाले के साथ कुछ मिनट तक पकने दें, ताकि उसमें मसालों का स्वाद अच्छी तरह समा जाए. इसके बाद ऊपर से चाट मसाला, थोड़ा सा नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डाल दें. इस तरह रात की बची हुई रोटियों से तैयार हो जाती है स्वादिष्ट और मसालेदार मसाला रोटी.

मसाला रोटी

 

खास बात

इसे बनाने में मेहनत नहीं लगती. साथ ही बची हुई रोटियों का सही और स्वादिष्ट तरीके से इस्तेमाल भी हो जाता है. अगर आप भी रोज बची हुई रोटियों को लेकर परेशान रहते हैं, तो एक बार यह आसान रेसिपी जरूर आजमाएं.

Also Read : इंस्टाग्राम से दोस्ती कर छात्रा का अपहरण का आरोप, युवक और उसके पिता पर केस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *