Click Here
Click Here
Click Here

रांची: कडरू DAV कपिल देव स्कूल के पास खड़ी बाइक बनी आग का गोला, धू-धू कर जली

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू स्थित डीएवी कपिल देव स्कूल के समीप शनिवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लग...

Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू स्थित डीएवी कपिल देव स्कूल के समीप शनिवार को एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी बाइक जलकर राख हो गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी, तभी अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा. इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते या आग बुझाने की कोशिश करते, लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. बीच सड़क पर धू-धू कर जलती बाइक को देख राहगीर सहम गए और आवाजाही कुछ देर के लिए थम गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *