Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में रसोई गैस वितरण की निगरानी सख्त, प्रशासन ने गठित किया जांच दल

पलामू : जिले में घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता और उसके सुचारु वितरण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी...

पलामू : जिले में घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता और उसके सुचारु वितरण को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को सख्त कर दिया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस. ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को जांच दल गठित कर गैस वितरकों के गोदामों की जांच करने का निर्देश दिया है. हाल के दिनों में विभिन्न क्षेत्रों से उपभोक्ताओं को घरेलू रसोई गैस मिलने में परेशानी की शिकायतें सामने आई थीं. जिसके बाद प्रशासन ने अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर जांच दल बनाकर निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है.

गठित जांच दल अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित गैस एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध स्टॉक की जांच करेंगे. साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि गैस का वितरण उपभोक्ताओं के बीच पारदर्शी तरीके से हो. रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए गोदामों का औचक निरीक्षण करने और स्टॉक वेरिफिकेशन का भी निर्देश दिया गया है. सभी एसडीओ और बीडीओ को कार्रवाई का साप्ताहिक प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को भेजने को कहा गया है. वहीं शनिवार से विभिन्न प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारियों ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण और स्टॉक जांच की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *