चाईबासा: कारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DC और SP ने की समीक्षा बैठक, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Chaibasa: जिला समाहरणालय में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था...

security arrangements
चाईबासा: कारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DC और SP ने की समीक्षा बैठक, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Chaibasa: जिला समाहरणालय में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जेल अधीक्षक समेत मंडल कारा के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में जेल की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा, प्रवेश व्यवस्था, आगंतुकों के सत्यापन, प्रतिबंधित सामान की रोकथाम और सुरक्षा मानकों के पालन की विस्तार से समीक्षा की गई. उपायुक्त और एसपी ने कहा कि जेल की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए.

आगंतुकों और सामान की होगी सख्त जांच

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों और अन्य लोगों की पहचान की पूरी जांच के बाद ही मुलाकात की अनुमति दी जाए. वहीं, बंदियों के लिए लाए जाने वाले सभी सामानों की भी अच्छी तरह जांच करने के बाद ही उन्हें जेल परिसर में ले जाने की अनुमति दी जाए, ताकि कोई प्रतिबंधित वस्तु अंदर न पहुंच सके.

CCTV और सुरक्षा उपकरण हमेशा रहें सक्रिय

DC और SP ने जेल परिसर में लगे सभी CCTV कैमरों को हर समय चालू रखने और उनकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही सुरक्षा उपकरणों और निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय रखने तथा सुरक्षा कर्मियों को हमेशा सतर्क रहने को कहा गया.

DC मनीष कुमार और एसपी अमित रेणु ने कहा कि मंडल कारा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा मानकों का पालन करें और किसी भी संभावित सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें. बैठक में कारा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

ALSO READ: अमेरिका ने वीजा नियमों में किया बदलाव, छात्रों, पत्रकारों और एक्सचेंज विजिटर्स की बढ़ेगी समस्या

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *