सरायकेला: आदित्यपुर में दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Saraikela: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को निशाना बनाया....

Saraikela: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को निशाना बनाया. अपराधियों द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा. गनीमत यह रही कि इस हमले में किसी की जान नहीं गई, लेकिन घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों और निवासियों में भारी डर व्याप्त हैं. जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है. आदित्यपुर के चुना भट्टी स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान पर रोज की तरह कामकाज चल रहा था. तभी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार युवक दुकान के पास पहुंचे. सभी हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरों को गमछे से ढक रखा था. बिना किसी चेतावनी के, अपराधियों ने दुकान की ओर निशाना साधते हुए चार राउंड हवाई फायरिंग और दुकान के भीतर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. फायरिंग के वक्त दुकान में कर्मचारी रवि कुमार मौजूद थे. बताया जा रहा है कि अपराधियों का मुख्य निशाना रवि ही थे. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि अपराधियों के भागने के मार्ग और उनकी पहचान का सुराग मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *