झारखंड हाई कोर्ट कैंपस में बनेगा भव्य फुटबॉल ग्राउंड, भवन निर्माण विभाग ने शुरू की प्रक्रिया

परिसर में अब जल्द ही कानून की दलीलों के साथ-साथ फुटबॉल का रोमांच भी देखने को मिलेगा Ranchi: धुर्वा स्थित झारखंड हाई...

A grand football ground will be built in the Jharkhand High Court campus, the building construction department has started the process.
  • परिसर में अब जल्द ही कानून की दलीलों के साथ-साथ फुटबॉल का रोमांच भी देखने को मिलेगा

Ranchi: धुर्वा स्थित झारखंड हाई कोर्ट के विशाल और अत्याधुनिक परिसर में अब कानून की दलीलों के साथ-साथ फुटबॉल का रोमांच भी देखने को मिलेगा. हाई कोर्ट कैंपस के भीतर एक भव्य फुटबॉल ग्राउंड बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है. इस खेल परियोजना को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग (भवन प्रमंडल संख्या-02, रांची) को सौंपी गई है. विभाग ने मैदान के निर्माण को लेकर अपनी शुरुआती प्रशासनिक कसरतें तेज कर दी हैं, ताकि जल्द से जल्द यहां काम शुरू किया जा सके.

कैंपस में बढ़ेगी रौनक: सिर्फ खेल नहीं, फिटनेस का भी बनेगा हब

हाई कोर्ट परिसर में इस नए फुटबॉल मैदान के प्रस्ताव से कैंपस की भव्यता और बढ़ने वाली है. इस मैदान को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है जहां भविष्य में न सिर्फ स्थानीय स्तर के मैच और खेल प्रतियोगिताएं हो सकेंगी, बल्कि यह न्यायिक सेवा से जुड़े लोगों के लिए शारीरिक फिटनेस और मनोरंजन का एक बेहतरीन सेंटर बनकर उभरेगा. मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस के पीछे संचालित भवन निर्माण विभाग का प्रमंडल कार्यालय इस पूरे प्रोजेक्ट की सीधी मॉनिटरिंग कर रहा है.

यह भी पढ़ें: TET अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने सांसद सुखदेव भगत को सौंपा ज्ञापन, संसद में मुद्दा उठाने का मिला भरोसा

क्वालिटी से समझौता नहीं: अनुभवी हाथों में होगी मैदान की कमान

इस खेल मैदान को बनाने में इस्तेमाल होने वाली हर सामग्री उच्च श्रेणी की हो, इसके लिए विभाग ने एक विशेष रणनीति बनाई है. निर्माण में लगने वाले सामानों की गुणवत्ता और बाजार दरों का सही आकलन करने के लिए विभाग ने देश के प्रतिष्ठित निर्माताओं, बड़े वितरकों और रजिस्टर्ड एजेंसियों से हाथ मिलाने का फैसला किया है. निर्माण से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों की अंतिम सूची तैयार करने के लिए ऐसी दरें मांगी गई हैं, जो बाजार के वास्तविक मानकों के अनुकूल हों. इसमें सरकारी रॉयल्टी को तो जोड़ा गया है, लेकिन टैक्स और मुनाफे की गणना को पूरी तरह पारदर्शी रखा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *