खूंटी: वज्रपात ने उजाड़ी दो किसानों की उम्मीद, चार बैलों की मौत से ₹2 लाख का नुकसान

Khunti: तोरपा प्रखंड के हुसिर पंचायत अंतर्गत गोपला कुसुम टोली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने दो...

Khunti
पेड़ के नीचे बंधे थे बैल, वज्रपात ने पलभर में ली चारों की जान

Khunti: तोरपा प्रखंड के हुसिर पंचायत अंतर्गत गोपला कुसुम टोली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने दो किसान परिवारों पर कहर बरपा दिया. बिजली गिरने से चार बैलों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे दोनों किसानों को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

पेड़ के नीचे बंधे थे बैल

जानकारी के अनुसार, किसान आमुस गुड़िया और अनसेलम गुड़िया खेत की जुताई के बाद अपने-अपने दो-दो बैलों को घर के पास एक पेड़ के नीचे बांधकर रखे थे. इसी दौरान तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से चारों बैलों की मौके पर ही मौत हो गई.

मुखिया ने लिया नुकसान का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही हुसिर पंचायत के मुखिया प्रदीप गुड़िया पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया. उन्होंने अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी देकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की.

खेती पर मंडराया संकट

ग्रामीणों ने बताया कि बैलों की मौत से दोनों किसानों के सामने खेती-किसानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. बैल ही उनकी खेती का मुख्य सहारा थे. अब किसान प्रशासन से जल्द आर्थिक सहायता और मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

ALSO READ: CBSE 10th Result 2026: सेकेंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *