साल के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद पंचायत स्थित बरवाटोली जंगल में शनिवार को एक महिला का शव साल के पेड़ से लटकता...

महिला का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस
महिला का शव मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद पंचायत स्थित बरवाटोली जंगल में शनिवार को एक महिला का शव साल के पेड़ से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. मृतका की पहचान मुनिका देवी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला के दो बच्चे हैं. बताया जा रहा है कि करीब 15-20 दिन पहले उसने अमित महतो नामक व्यक्ति के साथ दूसरी शादी की थी और बरवाटोली में रह रही थी. हालांकि, इस संबंध की परिस्थितियों की पुलिस स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है.

ग्रामीणों ने जंगल में देखा शव, पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ग्रामीण किसी काम से जंगल गए थे. इसी दौरान उनकी नजर साल के पेड़ से लटक रहे महिला के शव पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने तत्काल सिल्ली थाना पुलिस को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

ALSO READ: CBSE 10th Result 2026: सेकेंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *