NewsWave Desk : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है. जहां ऊपरी असम के शिवसागर, जोरहाट और चराइदेव जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी ने स्थिति चिंताजनक कर दी है. बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए असम सरकार ने भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना से स्टैंडबाय पर रहने की अपील की है. जिससे आवश्यकता पड़ने पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान तत्काल शुरू किया जा सके. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स में जानकारी साझा की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि राज्य सरकार हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है. लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर बाढ़ की स्थिति और बिगड़ती है तो सेना और वायुसेना की मदद से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जाएगा. सीएम नेे वरिष्ठ मंत्रियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने, स्थिति का जायजा लेने और राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिया है.

निचले इलाके के गांव जलमग्न
लगातार हो रही बारशि के कारण स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जहां नदियों के उफान पर होने से निचले इलाकों के अनेक गांव जलमग्न हो गए है. बाढ़ का पानी घरों और खेतों में घुस गया है. जबकि कई सड़कों और संपर्क मार्गों पर पानी भर जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.
लोगों को पहुंचाया जा रहा सुरक्षित स्थान
राज्य आपदा मोचन बल SDRF, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRF और जिला प्रशासन की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई है. प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है. इसके साथ ही भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा रही है. प्रशासन ने निचले और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

ALSO READ : बिना नेता प्रतिपक्ष के शुरू होगा आज से बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, 13 अहम विधेयक होंगे पेश
