बिना नेता प्रतिपक्ष के शुरू होगा आज से बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू, 13 अहम विधेयक होंगे पेश

Bihar: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र आज, 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली...

bihar vidhansbha

Bihar: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र आज, 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का यह पहला मॉनसून सत्र होगा. हालांकि, इस बार सत्र की शुरुआत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति में होगी. एक ओर विपक्ष सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार कर चुका है, वहीं सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है.

13 महत्वपूर्ण विधेयकों पर लग सकती है मुहर

पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी. सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और विकास योजनाओं से संबंधित कई फैसले सदन में रखेगी. इसके अलावा कुल 13 महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे.

इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

  • बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026
  • बिहार माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026
  • बिहार कृषि भूमि (गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए संपरिवर्तन) (निरसन) विधेयक, 2026
  • बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन) विधेयक, 2026

Read Also: देशभर में मानसून रहेगा सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

इन मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर विपक्ष सरकार से जवाब मांग सकता है. इस मामले में फिलहाल न्यायिक जांच जारी है. एनकाउंटर को लेकर सत्ता पक्ष के भीतर भी अलग-अलग राय देखने को मिली थी, जिसे विपक्ष सदन में मुद्दा बना सकता है.

राबड़ी आवास विवाद

भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद लालू परिवार कौटिल्य नगर स्थित नए आवास में शिफ्ट हो चुका है. विपक्ष इस पूरे विवाद को भी सदन में उठा सकता है.

लालू-राबड़ी की सुरक्षा का मुद्दा

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा पहले कम किए जाने और बाद में दोबारा जेड श्रेणी की सुरक्षा बहाल करने के फैसले पर भी सरकार से सवाल पूछे जा सकते हैं. विपक्ष इसे राजनीतिक मुद्दा बना सकता है.

टेंडर घोटाले और रिशु श्री प्रकरण

सरकारी विभागों में कथित टेंडर घोटाले और रिशु श्री से जुड़े मामले को लेकर भी विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा कर सकता है. दोनों मामलों में जांच जारी है.

भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर भी हो सकता है हंगामा

इन मुद्दों के अलावा विपक्ष भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था और अन्य राजनीतिक मामलों को लेकर भी सरकार पर हमला बोलने की तैयारी में है. ऐसे में पांच दिनों तक चलने वाला मॉनसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *