सरायकेला: पेयजल योजनाओं की DC ने की समीक्षा, नियमित जलापूर्ति शुरू करने का दिया निर्देश

Sraikela: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में नगर निगम आदित्यपुर एवं नगर परिषद कपाली क्षेत्र की...

पेयजल योजनाओं की DC ने की समीक्षा

Sraikela: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में नगर निगम आदित्यपुर एवं नगर परिषद कपाली क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई. बैठक में JUDCO, जिंदल और शापूरजी पालनजी सहित सभी कार्यदायी एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, पाइपलाइन बिछाने, जलापूर्ति अवसंरचना निर्माण और शेष कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई.

आदित्यपुर में देरी पर जताई नाराजगी

उपायुक्त ने आदित्यपुर-2 स्थित सीतारामपुर 30 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर गंभीर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि एजेंसियों ने 15 जुलाई 2026 तक नियमित जलापूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समयसीमा में लक्ष्य पूरा नहीं हो सका. इससे आम नागरिकों को पेयजल की दिक्कतें हो रही हैं.

31 जुलाई तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम

उपायुक्त ने JUDCO, जिंदल और शापूरजी पालनजी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 जुलाई 2026 तक सभी शेष कार्य पूर्ण कर घर-घर नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि समयसीमा का पुनः उल्लंघन या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा. तय समय में काम पूरा नहीं होने पर विभागीय प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी. बैठक में तकनीकी समस्याओं, भूमि संबंधी मुद्दों और समन्वय में आ रही बाधाओं की भी जानकारी ली गई. उपायुक्त ने सभी अवरोधों का त्वरित निपटारा कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

कपाली में भी गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

नगर परिषद कपाली क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने, जलापूर्ति नेटवर्क विस्तार और अन्य अधूरे कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि सभी लाभुकों को नियमित जलापूर्ति मिल सके. उन्होंने कहा कि पेयजल परियोजनाएं जनहित से जुड़ी हैं. सभी एजेंसियां समयसीमा, गुणवत्ता मानक और स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार काम करें. विभागीय पदाधिकारी नियमित निगरानी करें और बाधाओं का तुरंत समाधान करें. बैठक में नगर आयुक्त अज़ाज़ अनवर, JUDCO, जिंदल, शापूरजी पालनजी के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

AlsoRead:जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर भड़के विशाल डुंगडुंग, बोले- छात्रों की आवाज दबाने की हर कोशिश का होगा विरोध

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *