रांची: BIT मेसरा इलाके में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, पीड़ित ने दर्ज कराई FIR, 15 लाख रूपये की सामानों की चोरी

Ranchi: राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा ओपी इलाके में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है. चोरों ने मकान में ताला...

Ranchi: Thieves target a locked house in the BIT Mesra area; the victim files an FIR, stealing goods worth Rs 15 lakh.

Ranchi: राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा ओपी इलाके में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया है. चोरों ने मकान में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित परिवार ने बीआईटी मेसरा ओपी में एफआईआर दर्ज कराई है. आवेदन में बताया है कि करीब पंद्रह लाख रुपये के सामानों की चोरी हुई है. घटना के समय मकान मालिक अर्जुन सिंह अपने छोटे बेटे के पास अमेरिका गए हुए थे. मकान की रखवाली के लिए प्रियांशु सिंह और सुमित मुंडा वहां रात में सोते थे. 18 जुलाई की रात अत्यधिक बारिश होने के कारण प्रियांशु को लौटने में देरी हो गई. वहीं रात करीब 12:37 बजे जब दूसरा युवक मकान पर पहुंचा तो उसने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पाया. युवक ने तुरंत इसकी सूचना प्रियांशु सिंह और जगेश्वर महतो को दी. 15-20 मिनट बाद जब सभी लोग वहां पहुंचे और अंदर जाकर देखा, तो मुख्य गेट के साथ-साथ अन्य कमरों के ताले भी टूटे हुए मिले. घटना की जानकारी सुबह करीब 5:50 बजे मकान मालिक के दूसरे पुत्र अभिमन्यु को फोन पर दी गई.

यह भी पढ़ें: BREAKING – झारखंड: तेज तर्रार IPS अधिकारी का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति जाने का NOC रद्द, DGP की रिपोर्ट पर सरकार का बड़ा फैसला

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने मौके से चोरों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक लोहे का पाइप और रिंच भी अपने कब्जे में ले लिया है. बीआईटी मेसरा ओपी प्रभारी अजय कुमार दास ने बताया कि मामले की पुलिस जांच कर रही है. आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *