Amitabh Bachchan के ब्लॉग ने बढ़ाई फैंस की चिंता, अस्पताल और ICU का किया जिक्र

Newswave Desk: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में अस्पताल, सर्जरी और ICU का जिक्र किया है. उनका यह...

Amitabh Bachchan'
Amitabh Bachchan's blog raises fans' concern; mentions hospital and ICU

Newswave Desk:  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने नए ब्लॉग में अस्पताल, सर्जरी और ICU का जिक्र किया है. उनका यह पोस्ट सामने आते ही फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए. हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह अनुभव उनका हालिया है या किसी पुराने समय का. अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि कुशल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल, सर्जरी और ICU का सफर पूरा हुआ. इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और वह घर लौटे. उन्होंने लिखा कि अस्पताल से घर लौटने के बाद का समय सबसे मुश्किल होता है. इस दौरान इंसान को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

जिंदगी को लेकर कही ये बात

बिग बी ने आगे लिखा कि कई बार इंसान खुद को मजबूत समझता है, लेकिन जिंदगी अचानक ऐसी स्थिति में ला खड़ा करती है, जहां वह खुद को कमजोर महसूस करने लगता है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिम्मत के साथ मुश्किलों का सामना करते हैं और आगे बढ़ते हैं, जबकि कुछ लोग हार मान लेते हैं. उनके अनुसार, सबसे जरूरी बात है कि इंसान सकारात्मक सोच बनाए रखे और स्वस्थ रहे.

amitabh-bachchan
ब्लॉग ने बढ़ाई फैंस की चिंता

पोस्ट पढ़कर फैंस हुए परेशान

अमिताभ बच्चन का ब्लॉग पढ़ने के बाद फैंस ने कमेंट कर उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा कि उम्मीद है आप ठीक हैं और अस्पताल में भर्ती नहीं हैं. वहीं दूसरे फैन ने पूछा कि आखिर यह पोस्ट किसके बारे में है. कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ रहने की दुआ भी की.

बता दें कि इस ब्लॉग पोस्ट से एक दिन पहले अमिताभ बच्चन ने अपने मुंबई स्थित जलसा बंगले के बाहर फैंस से मुलाकात की थी. उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. ऐसे में उनके ब्लॉग में अस्पताल और ICU का जिक्र पढ़कर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है. हालांकि, उनकी ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

ALSO READ: PM की बधाई: ब्रिटेन के नए PM एंडी बर्नहम को नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामना, कहा- ‘भारत-ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े हुए’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *