TGT अवमानना याचिकाओं की सुनवाई पर रोक, 12 अगस्त को सभी अपीलों की एक साथ होगी सुनवाई

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) बहाली से जुड़ी तमाम अवमानना याचिकाओं पर बड़ी...

Hearing of TGT contempt petitions stayed, all appeals to be heard together on August 12

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) बहाली से जुड़ी तमाम अवमानना याचिकाओं पर बड़ी राहत देते हुए सुनवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है. इसके साथ ही अदालत ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस मामले से संबंधित जितनी भी अपील याचिकाएं दायर की गई हैं, उन सभी की सूची कोर्ट को सौंपी जाए. कोर्ट का मुख्य उद्देश्य TGT शिक्षक नियुक्ति से जुड़े सभी लंबित मामलों और अपीलों पर एक साथ सुनवाई करना है. अब इस पूरे प्रकरण पर अगली महत्वपूर्ण सुनवाई 12 अगस्त को निर्धारित की गई है. TGT अभ्यर्थियों द्वारा हाईकोर्ट के पूर्व के आदेशों का पालन न होने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार और JSSC के खिलाफ कई अवमानना याचिकाएं दाखिल की गई थीं. सिंगल बेंच द्वारा दिए गए कुछ फैसलों के खिलाफ JSSC और राज्य सरकार ने भी डिवीजन बेंच में अपील दाखिल की थी. इस मामले में JSSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल और अधिवक्ता कुमार प्रिंस ने बहस की.

यह भी पढ़ें: 14वीं JPSC परीक्षा को लेकर टाइगर जयराम महतो ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, CBI जांच और मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *