चक्रधरपुर: तुईया गांव को मिलेगी नई PCC सड़क, DPR के लिए मापी कार्य हुआ पूरा

Chakradharpur: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत DMFT मद से कुलीगोड़ाग पंचायत के ग्राम तुईया में पुराना पंचायत भवन से राईसिंह जोंकों के घर...

Tuiya village
पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए मापी कार्य संपन्न

Chakradharpur: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत DMFT मद से कुलीगोड़ाग पंचायत के ग्राम तुईया में पुराना पंचायत भवन से राईसिंह जोंकों के घर तक प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए विशेष प्रमंडल विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) की उपस्थिति में डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार करने के लिए मापी कार्य सम्पन्न किया गया.

सड़क निर्माण से लोगों को आवागमन में होगी सुविधा

यह सड़क निर्माण लंबे समय से ग्रामीणों की आवश्यकता रही है. सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी. मापी एवं निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि पिरू हेम्ब्रम, जिला परिषद सदस्य भाग-3 मीना जोंकों, ग्राम पंचायत की मुखिया पिन्की जोंकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शीघ्र डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की अपेक्षा व्यक्त की.

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, पेयजल एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. DMFT मद से स्वीकृत यह सड़क निर्माण कार्य तुईया गांव के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सौगात साबित होगा.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: 20 साल का इंतजार खत्म, आदर्श DAV के खिलाड़ियों ने खो-खो में रचा इतिहास

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *