गिरिडीह: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई

Giridih: गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए. घटना...

जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार

Giridih: गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों को जागरूक किया.

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो

जांच में पता चला कि परिवार की एक महिला को पड़ोसी ने पास के खेत में स्वतः उगे जंगली मशरूम दिए थे. मशरूम की सही पहचान किए बिना उसे सब्जी में मिलाकर पकाया गया. भोजन करने के कुछ ही देर बाद परिवार के छह सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह में भर्ती कराया गया. चिकित्सकीय उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य हो गई और मंगलवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित खेत का निरीक्षण किया, जहां बड़ी मात्रा में जंगली मशरूम उगे मिले. संभावित खतरे को देखते हुए टीम ने तत्काल सभी जंगली मशरूम हटवा दिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

अपरिचित मशरूम का सेवन बिल्कुल न करें

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को चेतावनी दी गई कि बिना वैज्ञानिक पहचान वाले जंगली या अपरिचित मशरूम का सेवन बिल्कुल न करें. अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मशरूम गंभीर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं और कई मामलों में जानलेवा भी साबित हो सकते हैं. साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों को उबालकर या सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने, भोजन की स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई. इस निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन (गिरिडीह-1) के नेतृत्व में आशुतोष चंद्र गहलौत, पूजा भगत, मनीष कुमार और वसीम अकरम शामिल रहे.

AlsoRead:झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 49 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गिरिडीह और रामगढ़ को मिली डिग्री कॉलेज की सौगात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *