सरायकेला: कुकड़ू पंचायत भवन में लाइसेंस कैंप, 108 को मिली सफलता

Saraikela: DC नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा प्रखंडवार लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इसी...

सरायकेला
कुकड़ू पंचायत भवन में लाइसेंस कैंप

Saraikela: DC नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा प्रखंडवार लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को कुकड़ू प्रखंड के पंचायत भवन, बेरासी सिरूम में शिविर लगाया गया.

165 में से 108 अभ्यर्थी पास

शिविर में लेटेमदा, जानुम, बेरासी सिरूम, परगामा और ओडिया पंचायतों के पूर्व निर्धारित ऑनलाइन स्लॉट बुक कराने वाले अभ्यर्थियों ने भाग लिया. दस्तावेज सत्यापन और परीक्षा के बाद 165 निर्धारित अभ्यर्थियों में से 108 सफल, 15 असफल रहे, जबकि 42 अनुपस्थित रहे, सफल अभ्यर्थियों को लर्नर लाइसेंस जारी किया गया.

ALSO READ: चक्रधरपुर: नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने रानी तालाब का किया निरीक्षण, जलजमाव की समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन

यातायात नियमों के पालन की अपील

शिविर में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) और प्रखंड प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे. जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके क्षेत्र में ही लाइसेंस संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने ऑनलाइन आवेदन और स्लॉट बुकिंग करने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *