SP आवास के सामने हत्या मामला: बिहार की विधायक मां का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड में हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड ने सिस्टम पर खड़े कर दिए सवाल!

डीएसपी का बयान खैनी के खातिर प्राइवेट गार्ड ने खेला खूनी खेल, मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट...

Murder case in front of SP's residence: Contractor son was showing off in Jharkhand by taking Bihar MLA mother's government bodyguard, crazy private guard raised questions on the system!
  • डीएसपी का बयान खैनी के खातिर प्राइवेट गार्ड ने खेला खूनी खेल, मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

Chatra: जिले के एसपी अनिमेष नैथानी के आवास के मुख्य गेट के सामने प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. घटना को अंजाम देने वाला प्राइवेट बॉडीगार्ड न सिर्फ मानसिक विक्षिप्त है बल्कि उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है. घटना के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी बलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही गाड़ी में मौजूद बिहार पुलिस के एक जवान सत्येंद्र कुमार को भी हिरासत में लिया गया है. वहीं चतरा मे बाईपास निर्माण का कार्य कर रहे बिहार के गया जी अंतर्गत बेलागंज निवासी ठेकेदार विनित उर्फ रॉकी यादव व उसके चालक प्रसाद यादव को भी हिरासत में रखा गया है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में आरोपी बलबीर सिंह ने बताया कि अतुल बार-बार उससे खैनी मांग रहा था और उसे तंग कर चिढ़ा रहा था. इसके बाद गुस्से में आकर उसने उसपर अपने लाइसेंसी हथियार से फायर कर दिया. डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बलबीर सिंह मेंटल भी है. उसका इलाज रांची रिनपास से चल रहा है. आरोपी के पॉकेट से रिनपास का पर्चा भी मिला है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आरोपी बलबीर सिंह पर बिहार के नबीनगर में एक व्यक्ति पर गोलीबारी करने समेत अन्य मामले दर्ज हैं. वह इन मामलों मे तीन वर्ष से ज्यादा वक्त तक जेल मे भी रहा है. बहरहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने NEET में मारी बाजी, CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की हैं प्रोडक्ट

Murder case in front of SP's residence: Contractor son was showing off in Jharkhand by taking Bihar MLA mother's government bodyguard, crazy private guard raised questions on the system!

बड़ा सवाल ?

सरकारी बॉडीगार्ड विधायक का, साथ लेकर घूम रहा था बेटा..?

बेलागंज की जदयू विधायक मनोरमा देवी ने क्यों बेटे के साथ चतरा भेजा था अपना हथियारबंद सरकारी बॉडीगार्ड..?

क्या बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के गिरेबान तक पहुंच सकती है मर्डर केस की जांच की आंच..?

ठेकेदार बेटे के भौकाल में झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार पुलिस का जवान, दिनदहाड़े हत्या मामले में सरकारी कार्बाइन जब्ती का कौन है जिम्मेवार..?

बिहार की प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी ने नहीं किया था आरोपी का चरित्र सत्यापन, मानसिक विक्षिप्त बलबीर विधायक पुत्र सह ठेकेदार की कर रहा था सुरक्षा..?

आरोपी ठेकेदार विनीत उर्फ रॉकी यादव भी पूर्व में जा चुका है जेल, आपराधिक मामलों में रही है संलिप्तता..?

प्राइवेट मेंटल हथियार से लैश बॉडीगार्ड को क्यों साथ लेकर घूम रहा था रॉकी..?

घटना में प्रयुक्त हथियार का लाइसेंस है या..?

आपराधिक मामलों के आरोपी बलबीर को किस एजेंसी ने कर रखा था बहाल..?

क्या झारखंड में एंट्री से पूर्व पुलिस को ठेकेदार रॉकी ने दी थी सूचना..?

चतरा में नहीं होती वाहनों की चेकिंग, कैसे हथियार लेकर जिले में भौकाल मचाते हैं प्राइवेट लोग..?

रॉकी यादव को प्राइवेट बॉडीगार्ड आपूर्ति करने वाली प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी भी पुलिसिया रडार पर, नियुक्ति मापदंड और हथियारों की भी होगी जांच..?

यह भी पढ़ें: सुब्रतो मुखर्जी कप 2026 : गुमला की बेटियों ने रचा इतिहास, राज्य चैंपियन बन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Murder case in front of SP's residence: Contractor son was showing off in Jharkhand by taking Bihar MLA mother's government bodyguard, crazy private guard raised questions on the system!

घटना से कई सवाल हुए खड़े

इस घटना में सबसे बड़ा सवाल उभर कर सामने यह आया है कि बिहार के बेलागंज की जदयू विधायक मनोरमा देवी के नाम से एलॉट सरकारी बॉडीगार्ड सत्येंद्र कुमार को उसका ठेकेदार बेटा रॉकी यादव झारखंड में लेकर कैसे घूम रहा था? सरकारी बॉडीगार्ड सत्येंद्र कुमार के पास कार्बाइन हथियार है. घटना के बाद वह कार्बाइन लेकर मेन रोड की ओर दौड़ने लगा था. इसके बाद एसपी कोठी के जवानों ने दौड़ा कर उसको पकड़ा था. पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है. उसके सरकारी कार्बाइन को भी जब्त कर लिया गया है.

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि बिहार पुलिस का जवान झारखंड में अपने हथियार के साथ क्या कर रहा था. क्या उसने एंट्री से पहले चतरा पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस इस मामले की हर बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है. सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं की झारखंड में एंट्री से पहले चतरा पुलिस द्वारा वाहनों की तलाशी नहीं ली जाती, इसी का नतीजा है कि गैरकानूनी तरीके से कोई भी व्यक्ति हथियार के साथ जिले में प्रवेश कर जाता है और सरकारी व हथियारबंद गैर सरकारी बॉडीगार्ड का भौकाल मचाते धड़ल्ले से फिरता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *