Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित DVC के सप्लाई मजदूरों के यूनियनों की एक बैठक मंगलवार शाम को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आयोजित की गई. बैठक बोकारो क्लब के स्वामी विवेकानंद मैदान में मोर्चा के संयोजक ब्रज किशोर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में मजदूरों की कई लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, कि 22 जुलाई को DVC के चीफ जीएम सह HOP सुशील कुमार अरजरिया के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही उन्हें मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा जाएगा. मजदूरों की प्रमुख मांगों में सप्लाई कर्मियों को ऊर्जा भत्ता देने और स्मार्ट मीटर के बिजली बिल की राशि उनके मासिक वेतन से काटने जैसी कई लंबित समस्याएं शामिल हैं.
बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक को संबोधित करते हुए रघुवर सिंह, गणेश राम और नवीन कुमार पाठक ने मजदूरों को अधिकारों के प्रति एकजुट रहने का आह्वान किया. इस अवसर पर असीम तिवारी, नागेश्वर महतो, आरपी केडिया, अमरनाथ सिंह, मुंशी प्रसाद, मिथिलेश सिन्हा, अनिल सिंह, किशोरी, अलीमुद्दीन, तरुण गुप्ता, सतीश प्रसाद, लाल वचन यादव, विनोद कुमार, श्रीराम सिंह, संजय सिंह, धनेश्वर महतो, दीनबंधु ओझा, बलराम कापड़ और असीत राय सहित पावर प्लांट के कई सप्लाई मजदूर उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह: स्वास्थ्य सेवाओं में ढिलाई पर DDC सख्त, कमजोर प्रखंडों में स्पेशल ड्राइव के निर्देश
