Giridih: समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त (DDC) स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में सभी प्रखंडों की स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
ANC, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण पर विशेष जोर
DDC ने ANC रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. जिन प्रखंडों का प्रदर्शन कमजोर रहा, वहां विशेष अभियान चलाकर जल्द लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए. साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को CDPO के साथ नियमित समन्वय बैठक करने को कहा गया.
कुपोषित बच्चों के इलाज पर फोकस
बैठक में कुपोषण उपचार केंद्र (MTC) की व्यवस्था और गंभीर कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन की समीक्षा की गई. निर्देश दिया गया कि किसी भी पात्र बच्चे को इलाज से वंचित न रखा जाए.
ALSO READ: जामताड़ा: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं 50 से अधिक शिकायतें, एक सप्ताह में समाधान का दिया निर्देश
रक्तदान शिविरों का आयोजन
ब्लड बैंक में वर्तमान में 764 यूनिट रक्त उपलब्ध होने की जानकारी दी गई. रक्त संग्रह बढ़ाने के लिए 22 जुलाई को विश्वनाथ नर्सिंग होम, 24 जुलाई को सलूजा गोल्ड स्टील प्लांट कार्यालय और 27 जुलाई को नरेंद्र सिन्हा पार्क में विशेष रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे. DDC ने इन शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
