बोकारो: उत्कृष्ट कार्य के लिए BLO सुपरवाइजर की टीम को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटलीकरण अभियान में कसमार प्रखंड की एक सुपरवाइजर...

उत्कृष्ट कार्य के लिए BLO सुपरवाइजर और उनकी टीम को सम्मानित करते अधिकारी
उत्कृष्ट कार्य के लिए BLO सुपरवाइजर और उनकी टीम को सम्मानित करते अधिकारी

Bokaro: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटलीकरण अभियान में कसमार प्रखंड की एक सुपरवाइजर टीम ने पूरे बोकारो जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर मिसाल कायम की है. बीएलओ सुपरवाइजर संतोष कुमार महतो (सहायक शिक्षक) के नेतृत्व में कार्यरत बीएलओ की टीम ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने सभी मतदान केंद्रों का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर जिले एवं प्रखंड में पहला स्थान प्राप्त किया. संतोष कुमार महतो के अधीन कार्यरत सभी 10 बूथों के बीएलओ ने मतदाता गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटलीकरण का कार्य समय पर पूरा कर लिया. इसके साथ ही बोकारो जिले में ऐसा करने वाली यह पहली बीएलओ सुपरवाइजर टीम बन गई.

शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने पर टीम को मिला सम्मान

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बीएलओ सुपरवाइजर संतोष कुमार महतो एवं उनकी पूरी टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है. साथ ही उन्होंने अन्य बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से भी अपील की कि जिन क्षेत्रों में कार्य अभी शेष है, वहां आपसी समन्वय से अभियान को शीघ्र पूरा करें.

सम्मान समारोह के दौरान एचडीएम किशोर कांत, राजस्व उपनिरीक्षक जमील अहमद, बीएलओ सुपरवाइजर मनोज कुमार तथा बीएलओ नर्मदा देवी, गीता देवी, उषावाला देवी, शकुंतला देवी, सुनम देवी, राज किशोर महतो, कंचन देवी और रेशमी देवी प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे.

ALSO READ: गिरिडीह: स्वास्थ्य सेवाओं में ढिलाई पर DDC सख्त, कमजोर प्रखंडों में स्पेशल ड्राइव के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *