बोकारो: मेधावी छात्र की उच्च शिक्षा का रास्ता आसान, DC ने शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

Bokaro: समाहरणालय में आयोजित “हम आपको सुनते हैं” (लोक संवाद) कार्यक्रम में DC अजय नाथ झा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम...

बोकारो
मेधावी छात्र की उच्च शिक्षा का रास्ता आसान

Bokaro: समाहरणालय में आयोजित “हम आपको सुनते हैं” (लोक संवाद) कार्यक्रम में DC अजय नाथ झा ने आमजनों की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम के दौरान कुल 30 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित और समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए.

मेधावी छात्र को मिलेगा शिक्षा ऋण

चास प्रखंड के बरपोखर निवासी मेधावी छात्र अष्टम कुमार महतो ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान (ISI), बेंगलुरु के BSC इन डेटा साइंस (BSDS) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलने के बावजूद आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई में आ रही परेशानी बताई. इस पर DC ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (LDM) को छात्र को जल्द शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विभिन्न जनसमस्याओं पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में भूमि, राजस्व, अतिक्रमण, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, बिजली, आवास और सड़क समेत विभिन्न जनहित के मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए.

ALSO READ:  JPSC मुद्दे पर भाजयुमो के मशाल जुलूस में हंगामा, AISF और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक व धक्का-मुक्की

समयबद्ध समाधान के निर्देश

DC अजय नाथ झा ने कहा कि “हम आपको सुनते हैं” कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासन व नागरिकों के बीच विश्वास को मजबूत करना है. उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *