जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज बर्बरतापूर्ण, केंद्र सरकार तुरंत करे सम्मानजनक वार्ता : भाकपा

Bokaro: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 23 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए...

Lathicharge on students at Jantar Mantar barbaric, Central Government should immediately hold respectful talks: CPI

Bokaro: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 23 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की भाकपा बेरमो अंचल परिषद ने कड़े शब्दों में निंदा की है. मामले को लेकर भाकपा बेरमो अंचल मंत्री ब्रज किशोर सिंह ने केंद्र सरकार की इस कार्रवाई को लोकतंत्र विरोधी और बर्बरतापूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि देश में बार-बार हो रहे पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, नैतिक जिम्मेदारी तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलनरत हैं. सरकार ने संवाद के जरिए समस्या का समाधान निकालने के बजाय साजिश के तहत पहले सोनम वांगचुक को जबरन धरना स्थल से उठाया और फिर हक मांग रहे निहत्थे छात्रों पर पुलिस बल का प्रयोग कर निर्दयतापूर्वक लाठीचार्ज करा दिया. इस बर्बर कार्रवाई में कई छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं. अंचल मंत्री ने स्पष्ट किया कि दमनकारी नीतियों से छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. भाकपा बेरमो अंचल परिषद मांग करती है कि केंद्र सरकार छात्रों पर हिंसा बंद करे, घायल छात्रों के समुचित इलाज की व्यवस्था करे और तत्काल छात्र प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक वार्ता आयोजित कर परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की दिशा में ठोस कदम उठाए.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: ग्रामीण क्षेत्र में अगर साढ़े चार मीटर चौड़ी सड़क का रास्ता हो तो ही पास होगा नक्शा, गांवों के विकास से लेकर शिक्षकों के बकाए तक के अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *