EXCLUSIVE: झारखंड के एक IPS समेत 14 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति और वीरता पदक: गृह मंत्रालय को भेजी गई अनुशंसा सूची

SAURAV SINGH Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में उग्रवादियों और नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए...

EXCLUSIVE: 14 police officers and personnel, including an IPS officer from Jharkhand, will receive President's and Gallantry medals: Recommendation list sent to Home Ministry

SAURAV SINGH

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में उग्रवादियों और नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियानों में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले 14 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के नामों की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी है. इनमें एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं. इन सभी पुलिसकर्मियों को ‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीएमजी) और वीरता पदक (जीएम) देने के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है. सरकार के अवर सचिव अशोक कुमार द्वारा इस संबंध में गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर आधिकारिक जानकारी दी गई है. गृह विभाग ने राज्य के अलग-अलग जिलों में हुए चार प्रमुख अभियानों और मुठभेड़ों में शामिल इन जवानों की बहादुरी को सराहा है.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: ग्रामीण क्षेत्र में अगर साढ़े चार मीटर चौड़ी सड़क का रास्ता हो तो ही पास होगा नक्शा, गांवों के विकास से लेकर शिक्षकों के बकाए तक के अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

प्रमुख 4 मामलों में अनुशंसित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की सूची

बोकारो मुठभेड़: दो हार्डकोर नक्सलियों को ढेर करने वाली टीम

बोकारो जिले के नावाडीह स्थित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र (कांड संख्या- 04/2025) के बंसी गांव के जंगलों में 24 जनवरी 2025 को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें जवानों ने दो हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया था और मौके से एके-47 तथा इंसास राइफल बरामद की थी.

– आईपीएस मनोज स्वर्गियारी (तत्कालीन एसपी, बोकारो)- पीएमजी

– सब इंस्पेक्टर अभिषेक किशोर- पीएमजी

– सब इंस्पेक्टर सुभाष कुमार यादव- पीएमजी

– आरक्षी दीनबन्धु शेखर- जीएम

– आरक्षी रामजी कुमार- जीएम

– आरक्षी शिवरतन साहू- जीएम

चतरा लावालौंग हमला: TPC उग्रवादियों को करारा जवाब देने वाली टीम

चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र (कांड संख्या- 46/2019) में 2 नवंबर 2019 को टीपीसी उग्रवादियों ने पुलिस टीम पर घातक हमला किया था. सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस दिखाते हुए उग्रवादियों का डटकर मुकाबला किया. इस मामले में तत्कालीन सिमरिया थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के बयान पर 16 उग्रवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

– डिप्टी कमांडेंट रविशंकर पाण्डेय- पीएमजी

– इंस्पेक्टर लव कुमार सिंह- पीएमजी

– हवलदार विक्की गुरुंग- पीएमजी

यह भी पढ़ें: SP आवास के सामने हत्या मामला: बिहार की विधायक मां का सरकारी बॉडीगार्ड लेकर झारखंड में हनक दिखा रहा था ठेकेदार बेटा, सनकी प्राइवेट गार्ड ने सिस्टम पर खड़े कर दिए सवाल!

चतरा बूटकुईंया मुठभेड़: भाकपा माओवादी के इनामी कमांडर को किया था ढेर

29 जनवरी 2023 को चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र (कांड संख्या- 09/2023) अंतर्गत मनातू सीमावर्ती और बूटकुईंया के पहाड़ियों में पुलिस और कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने माओवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया था. इस भीषण मुठभेड़ में एक इनामी उग्रवादी मारा गया था.

– इंस्पेक्टर सनोज कुमार चौधरी- पीएमजी

– आरक्षी चन्दन कुमार पासवान- पीएमजी

गुमला कुरुमगढ़ मामला: उत्कृष्ट अनुसंधान और कार्रवाई

गुमला जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र (कांड संख्या- 12/2021) में 31 मई 2021 को दर्ज मामले में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए सफल अभियान और उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए अधिकारियों के नाम की अनुशंसा की गई है.

– डीएसपी विकास आनन्द लांगुरी- पीएमजी

– सब इंस्पेक्टर विवेकानन्द श्रीवास्तव- पीएमजी

– आरक्षी अशोक कुमार- पीएमजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *