चाईबासा: झारखंड आंदोलनकारियों की श्रद्धांजलि सभा 25 जुलाई को, कई दिग्गज होंगे शामिल

Chaibasa: झारखंड आंदोलनकारी सिंहभूम के तत्वावधान में आगामी 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे रविन्द्र भवन, चाईबासा में एक भव्य...

Jharkhand Movement Activist – Singhbhum
झारखंड आंदोलनकारी सिंहभूम की बैठक

Chaibasa: झारखंड आंदोलनकारी सिंहभूम के तत्वावधान में आगामी 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 11:00 बजे रविन्द्र भवन, चाईबासा में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में झारखंड आंदोलन से जुड़े कई वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित आंदोलनकारी शामिल होकर दिवंगत साथियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.

श्रद्धांजलि सभा में ये रहेंगे उपस्थित 

झारखंड आंदोलनकारी सिंहभूम के केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने आज संगठन की बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया, कि श्रद्धांजलि सभा में मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक दशरथ गागराई, सोनाराम सिंकू, जगत माझी, सुखराम उरांव, आजसू संस्थापक एवं पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, मंगल सिंह बोबोंगा, राम चंद्र सहिस, लम्बोदर महतो, सेवानिवृत्त जज रत्नाकार भेंगरा, आजसू के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रभाकर तिर्की, डॉ. देवशरण भगत, ललित महतो सहित झारखंड आंदोलन के अनेक वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.

सभी दिवंगत आंदोलनकारी साथियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि 

बुधराम लागुरी ने बताया कि यह श्रद्धांजलि सभा केवल दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी दामू बानरा, देवेंद्र माझी, के. सी. हेम्बरोम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उन सभी दिवंगत आंदोलनकारी साथियों को भी सामूहिक रूप से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिन्होंने अलग झारखंड राज्य के निर्माण के संघर्ष में अपना अमूल्य योगदान दिया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन नई पीढ़ी को झारखंड आंदोलन के इतिहास, संघर्ष और बलिदान से परिचित कराने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होगा. सभा के दौरान आंदोलनकारियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके संघर्षों और आदर्शों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी.

अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होने की अपील 

संगठन की ओर से सभी झारखंड आंदोलनकारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की गई है, कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आंदोलनकारी साथियों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा झारखंड आंदोलन की विरासत को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. बैठक में आसमान सुंडी, अजय महतो, बुधराम लागुरी, बाबु अहमद, सिदेश्वर बानरा, नारायण देवगम, बिनोद कंडेयांग, दामू बानरा (राकेश ), सुरेश कालूंडिया आदि मौजूद थे. बैठक की अध्य्क्षता आसमान सुंडी ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन बुधराम लागुरी ने किया.

यह भी पढ़ें: बोकारो में BJP युवा मोर्चा का मशाल जुलूस, JPSC कार्यालय घेराव का ऐलान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *