Gumla: लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. जहां किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है वहीं शहरी क्षेत्र में विभिन्न चौक चौराहों पर और विभिन्न सड़कों पर जल जमाव की स्थिति हो जाने के कारण तलाब जैसी स्थितियां बन गई है. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहर में जल जमाव की स्थिति का आकलन करने के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया. ऐसे में भरोसा दिया गया है कि जल्द ही इन समस्याओं का कोई स्थाई समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी. शहर की विभिन्न इलाकों में बने जल जमाव की स्थिति के कारण से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खास कर के स्कूली बच्चे और महिलाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. यह कोई पहली बार समस्या नहीं बनी है बल्कि हर बार ऐसी ही स्थिति देखने को मिलती है. ऐसे में नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने इस समस्या का स्थाई समाधान करने का पूरा भरोसा दिया है.
