गिरिडीह: सरिया को जिला बनाने की मांग पर 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू, संघर्ष मोर्चा ने सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Giridih: जिले के सरिया अनुमंडल को जिला घोषित करने की मांग को लेकर सरिया जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार...

48-Hour Hunger Strike Begins Demanding Sariya Be Declared a District, Sangharsh Morcha Warns of Intensifying Protest.
48-Hour Hunger Strike Begins Demanding Sariya Be Declared a District, Sangharsh Morcha Warns of Intensifying Protest.

Giridih: जिले के सरिया अनुमंडल को जिला घोषित करने की मांग को लेकर सरिया जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार से 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू हो गई. आंदोलन का नेतृत्व संघर्ष मोर्चा के संयोजक त्रिभुवन मंडल कर रहे हैं. उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी भूख हड़ताल में शामिल हुए.

श्रद्धांजलि के साथ आंदोलन की शुरुआत

भूख हड़ताल शुरू करने से पहले त्रिभुवन मंडल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत सभी आंदोलनकारी शांतिपूर्ण ढंग से निर्धारित स्थल पर पहुंचे और मौन के साथ 48 घंटे की भूख हड़ताल की शुरुआत की.

सभी मानदंड पूरे होने का दावा

इस दौरान त्रिभुवन मंडल ने कहा कि सरिया जिला बनने के लिए आवश्यक सभी मानकों पर खरा उतरता है. उन्होंने बताया कि यहां पहले से अनुमंडल मुख्यालय, बेहतर रेल एवं सड़क संपर्क, शिक्षण संस्थान तथा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय मौजूद हैं. इसके बावजूद लंबे समय से सरिया को जिला का दर्जा नहीं दिया जाना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है.

Also Read: गिरिडीह: 105 डिसमिल जमीन विवाद में नया मोड़, CO और भू-माफियाओं की मिलीभगत का आरोप

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

उन्होंने कहा कि संघर्ष मोर्चा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचा रहा है. यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी.

कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

भूख हड़ताल कार्यक्रम में शंकर मंडल, राजेश मंडल, राजू मंडल, विनोद विश्वकर्मा, अशोक मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *