Ranchi: झारखंड कैडर की वर्ष 2006 बैच की IPS अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया गया है. गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के आलोक में झारखंड के पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा विरमित करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.
CRPF में संभालेंगी IG का पद:
वर्तमान में झारखंड में IG प्रशिक्षण के पद पर कार्यरत IPS अन्नेपु विजयालक्ष्मी अब CRPF में आईजी के पद पर अपनी सेवाएं देंगी. जारी आदेश के अनुसार, वे अपना वर्तमान पद भार त्यागने की तिथि से औपचारिक रूप से विरमित मानी जाएंगी. झारखंड कैडर की IPS अधिकारी ए विजयालक्ष्मी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित, पुलिस मुख्यालय ने ऑर्डर जारी किया.
Also Read: गिरिडीह: 105 डिसमिल जमीन विवाद में नया मोड़, CO और भू-माफियाओं की मिलीभगत का आरोप
