कोडरमा: हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह गांव में बांस चोरी के आरोप में हुई मारपीट और हत्या के मामले में...

हत्या के फरार आरोपी गिरफ्तार

Koderma: जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह गांव में बांस चोरी के आरोप में हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार 19 जुलाई की शाम डोंगोडीह निवासी ध्रुप साव पर बांस चोरी का आरोप लगाकर गांव के ही मोहन साव और उसके अन्य साथियों ने जमकर मारपीट की थी. गंभीर रूप से घायल ध्रुप साव को इलाज के लिए रिम्स रांची ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 20 जुलाई को उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजनों के बयान पर नवलशाही थाना में कांड संख्या 47/26 दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त मोहन साव समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. घटना के बाद से मोहन साव फरार चल रहा था. थाना प्रभारी सुमन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को डोंगोडीह और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर फरार चल रहे मुख्य आरोपी मोहन साव को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

AlsoRead:झारखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती, 56 पदों के लिए 3 अगस्त को वॉक-इन-इंटरव्यू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *