गिरिडीह: जल जीवन मिशन की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त सख्त, तय समय में योजनाएं पूरी करने के निर्देश

Giridih: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन, जल जीवन मिशन 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन...

Giridih
अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त व अन्य

Giridih: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में जल जीवन मिशन, जल जीवन मिशन 2.0 एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी.

शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश 

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए. जहां इन सुविधाओं का अभाव है, वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाए. उन्होंने कहा कि बच्चों और आम लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई. उन्होंने जिन स्थानों पर अब तक भूमि चयन नहीं हुआ है, वहां तत्काल प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. साथ ही वेस्ट सेनिटेशन पार्क और अन्य स्वच्छता योजनाओं में भी तेजी लाने को कहा.

हर घर जल सर्टिफिकेशन एवं हैंडओवर कार्यों की समीक्षा

हर घर जल सर्टिफिकेशन एवं हैंडओवर कार्यों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मुखिया, कनीय अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं है और इसमें तेजी लाना जरूरी है. बैठक में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) निर्माण की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पात्र परिवारों को जल्द से जल्द शौचालय उपलब्ध कराकर जिले की ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) स्थिति को स्थायी बनाया जाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर

सिंगल विलेज स्कीम के तहत संचालित पेयजल योजनाओं के हैंडओवर को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने जल जीवन मिशन 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों से नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण कार्य और पूर्ण पारदर्शिता के साथ योजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा. इस बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: स्वास्थ्य व्यवस्था पर मंडराया संकट, आउटसोर्सिंग कर्मियों की कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *