गुमला: सोते समय जहरीले सांप ने डसा, 10वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

Gumla : सुरसंग थाना क्षेत्र के गड़गड़लोगरा गांव में सर्पदंश से 16 वर्षीय छात्र बलराम सिंह की मौत हो गई. घटना के...

Gumla
सर्पदंश से 10वीं के छात्र की मौत

Gumla : सुरसंग थाना क्षेत्र के गड़गड़लोगरा गांव में सर्पदंश से 16 वर्षीय छात्र बलराम सिंह की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. मृतक राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्लस टू सुरसंग में 10वीं कक्षा का छात्र था.

रात 3 बजे बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बलराम ने अपने परिवार के साथ खाना खाया और इसके बाद अपने भाई ललित सिंह के साथ पलंग पर सोने चला गया. इसी दौरान देर रात जहरीले सांप ने उसे डंस लिया. रात करीब 3 बजे जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने परिजनों को आवाज लगाई.

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

परिजन आनन-फानन में बलराम को इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन अस्पताल में रुकने के बजाय शव लेकर वापस घर लौट गए.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए शव को दोबारा सदर अस्पताल गुमला भिजवाया.

गांव में शोक का माहौल

छात्र बलराम सिंह की असमय मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

ALSO READ: सिक्किम सुरंग भूस्खलन: CM हेमंत सोरेन ने जताई गहरी चिंता, झारखंड के श्रमिकों के लिए सिक्किम सरकार से मांगी मदद

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *