DGP तदाशा मिश्रा ने बाबा बैद्यनाथ व बासुकिनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, संताल परगना के पुलिस कप्तानों के साथ करेंगी अपराध समीक्षा बैठक

Deoghar: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने अपने संथाल परगना प्रमंडल के दौरे के दौरान धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के...

DGP तदाशा मिश्रा ने बाबा बैद्यनाथ व बासुकिनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Deoghar: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने अपने संथाल परगना प्रमंडल के दौरे के दौरान धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन के साथ पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त करने की पहल की है. अपने दौरे की शुरुआत में उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर (देवघर) में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य में शांति व समृद्धि की कामना करते हुए महादेव का आशीर्वाद लिया. मंदिर प्रबंधन द्वारा उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बीच गर्भगृह में दर्शन कराए गए.

बासुकिनाथ मंदिर में माथा टेका, फिर दुमका के लिए रवाना

बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लेने के उपरांत डीजीपी तदाशा मिश्रा प्रसिद्ध फौजदारी दरबार, बाबा बासुकिनाथ मंदिर (दुमका) पहुंचीं. वहां भी उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना संपन्न की. पूजा के पश्चात पुलिस अधिकारियों के संक्षिप्त काफिले के साथ वे झारखंड की उपराजधानी दुमका के लिए रवाना हो गईं.

उपराजधानी दुमका में होगी प्रमंडलीय अपराध समीक्षा बैठक

दुमका पहुंचने के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा संताल परगना प्रमंडल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय ‘प्रमंडलीय अपराध समीक्षा बैठक’ की अध्यक्षता करेंगी. इस बैठक में विशेष रूप से डीआईजी संताल परगना क्षेत्र और देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा के एसपी शामिल होंगे.

ALSO READ : 720 नई एंबुलेंस खरीदेगा स्वास्थ्य विभाग, एक माह में पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *